घाघरा: देवाकी गांव में पूजा समिति ने रावण दहन कार्यक्रम धूमधाम से किया
Ghaghra, Gumla | Oct 3, 2025 दशहरा के अवसर पर देवाकी गांव में भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांव की पूजा समिति द्वारा पिछले कई वर्षों से परंपरागत रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है। इस बार करीब 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का निर्माण किया गया था, जिसे देखने के लिए आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े।