अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आरपीएफ पोस्ट बस्ती में जवानों ने किया योगाभ्यास
बस्ती। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बस्ती में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ड्यूटी पर तैनात एवं अवकाश पर उपलब्ध सभी बल सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग किया।
योगाभ्यास का आयोजन सुबह 6:30 बजे से 7:10 बजे तक किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ने उपस्थित जवानों को योग के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत तथा कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। योग तनाव कम करने के साथ-साथ व्यक्ति को अनुशासित एवं ऊर्जावान बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी जवानों से अपने दैनिक जीवन में योग को नियमित रूप से अपनाने का आह्वान किया गया।
Basti, Basti | Jun 21, 2026