दतिया: करारीखुर्द गांव: पिता ने बेटी से डेढ़ साल तक किया दुष्कर्म, चिरुला थाने में मामला दर्ज
Datia, Datia | May 16, 2026 दतिया में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक 18 वर्षीय युवती ने अपने पिता पर लंबे समय तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि, पिता ने जान से मारने की धमकी देकर करीब डेढ़ साल तक उसके साथ गलत काम किया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।