बाड़मेर: ओवरब्रिज पर युवक की टांगें तोड़ने के आरोपी 13 माह से फरार 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया गया
Barmer, Barmer | Nov 15, 2025 पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने शनिवार सुबह 9:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी देते हुए बताया बाड़मेर शहर के रेन बसेरा ओवरब्रिज पर एक युवक पर जानलेवा हमला कर हाथ-पैर तोड़ दिए थे। इस मामले में पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। बीते 13 माह से आरोपी फरारी काट रहा था। अब तक इस मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार हो चुके है।