प्रदेश के मारवाड़ इलाके में स्मैक की सप्लाई करने वाले सबसे बड़े तस्कर जितेंद्र को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम ने गिरफ्तार किया है। जितेंद्र ने महज तीन साल में ड्रग सप्लाई का सबसे बड़ा नेटवर्क तैयार किया।आईजी विकास कुमार ने शुक्रवार शाम 6:00 बजे बताया एएनटीएफ ने ऑपरेशन जिस्मन्ना के तहत बाड़मेर के रामजी की गोल से तस्कर को गिरफ्तार किया।