रामसनेही घाट: रामसनेहीघाट पुलिस ने मोहम्मदपुर कीरत चौराहे के पास से चोरी के आरोपी युवक को किया गिरफ्तार, चांदी के जेवर बरामद
रामसनेहीघाट पुलिस ने चोरी के एक आरोपी युवक को मोहम्मदपुर कीरत चौराहे के पास से गिरफ्तार किया कब्जे से 7 किलो 18 ग्राम चांदी के पायल 197 पैकेट बरामद हुए। 30 जुलाई को चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था। आगरा निवासी कृष्ण कुमार खंडेलवाल ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस टीम लगातार इस मामले में लगी हुई थी। आरोपी अजय चौहान मध्य प्रदेश का रहने वाला है।