अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा यमुना जल समझौते को लागू करवाने की मांग को लेकर चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना 700वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता मास्टर जगमाल सिंह यादव पुहानिया ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राजेन्द्र सिंह जांगिड़ घरडाना मौजूद रहे। धरने के दौरान लाल चौक से कलगांव में शहीद सुल्तान सिंह की प्रतिमा तक रैली निकाली गई।