चंदौसी: चंदौसी में मतदाता पुनरीक्षण के विशेष अभियान के तहत एसडीएम आशुतोष तिवारी ने 417 बूथों में से कुछ का किया निरीक्षण
संभल की चंदौसी में 417 बूथों पर बीएलओ और सुपरवाइजर की तैनाती की गई। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चले कैंप में नए मतदाता बनाने के लिए फॉर्म-6, नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 और संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरवाए गए। एक अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को भी नाम जुड़वाने का मौका मिला। एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।