सिरसागंज: पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी नसीरपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा, किया गया गिरफ्तार
जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नसीरपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे आरोपी सुमित पुत्र सुखवीर सिंह, निवासी वाहनपुर, थाना हाथरस जंक्शन, जनपद हाथरस को गिरफ्तार कर लिया।