बिल्सी: बिल्सी में UPSC की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध बुखार के चलते मौत, परिवार में छाया मातम
Bilsi, Budaun | Oct 22, 2026 बदायूं जिले के बिल्सी तहसील क्षेत्र के बमेढ़ गांव में संदिग्ध बुखार से एक छात्रा की मौत हो गई। वह यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। इस घटना के बाद परिवार में दुख का माहौल है। बमेढ़ निवासी ममता देवी ने बताया कि उनकी बेटी साक्षी दीक्षित को दो दिन पहले बुखार आया था। परिवार के लोग उसे पहले बिल्सी, फिर सहसवान ले गए, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। बेहतर इलाज के लिए