अररिया: अररिया जिले के भरगामा प्लस टू उच्च विद्यालय में भूकंप से बचाव की जानकारी दी गई
Araria, Araria | Jan 21, 2025 अररिया जिले के भरगामा में भूकंप सुरक्षा सप्ताह को लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू जवाहर उच्च विद्यालय में मंगलवार को दोपहर के लगभग 3 बजे आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से बच्चों को भूकंप से बचाव की जानकारी दी गयी.इस मौके पर एसडीआरएफ की टीम के द्वारा छात्र-छात्राओं को आपदा खासकर भूकंप के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया कि भूकंप में कैसे बचा जाये.