अररिया: अररिया जिले के लूट कांड के फरार अभियुक्त चुनमुन झा के घर पर विधिवत इश्तिहार किया गया चशपा
Araria, Araria | Jan 21, 2025 अररिया जिले के पुलिव अधीक्षक के निर्देशानुसार मंगलवार को शाम के लगभग 4 बजे लूट कांड के एक फरार वारंटी पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए घर पर नोटिस चिपकाया।इस मौके पर पुलिस के दल बल के द्वारा ढ़ोल नगाड़ा बजाकर इस्तेहार चिपकाया गया और फरार अभियुक्त चुनमुन झा के परिजनों से जल्द से जल्द अभियुक्त को सरेंडर कराने को कहा गया, वरना घर की कुर्कीजब्ती भी की जा सकती है।