अररिया: धनगोडा गांव में पैसे को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो महिलाएं घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Jan 21, 2025 सिमराहा थाना क्षेत्र के धनगोडा गांव में पैसे को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में दो महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में मंगलवार को शाम 7:30 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल दोनों महिला का इलाज किया जा रहा है.