अररिया: पेंशनर समाज भवन में एडवा ने बैठक आयोजित कर देश और सूबे में बेरोजगारी व महंगाई पर की चर्चा
Araria, Araria | Jan 21, 2025 अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति एडवा का जिलास्तरीय जीबी बैठक मंगलवार को दोपहर 2 बजे के करीब जिला निबंधन कार्यालय परिसर स्थित पेंशनर समाज भवन में आयोजित हुआ. इस बैठक की अध्यक्षता अमेरिका देवी, सरीता देवी, सावो खातुन ने संयुक्त रूप से किया. वहीं बैठक में समिति की बिहार राज्य उपाध्यक्ष रामपरी देवी उपस्थित रही.