अररिया: शिवपुरी स्थित परिषद कार्यालय परिसर में ABVP की बैठक का हुआ आयोजन, 23 जनवरी के कार्यक्रम पर की चर्चा
Araria, Araria | Jan 21, 2025 अभाविप नगर इकाई अररिया की एक बैठक शिवपुरी स्थित परिषद कार्यालय परिसर में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता परिषद के नगर सह मंत्री अंकित सिन्हा ने किया. बैठक में आगामी 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जयंती के अवसर पर परिषद द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई.