हुसैनाबाद: शहीद भगत सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, युवाओं ने लिया राष्ट्रप्रेम का संकल्प।
हुसैनाबाद। जपला स्थित शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज में सोमवार को महान क्रांतिकारी अमर शहीद भगत सिंह की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य अरविंद कुमार सिंह ने भगत सिंह के त्याग