कोडरमा: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में महिला से मदद के बहाने एक युवक ने ₹50 हजार ठगे
महिला ने बताया कि कुछ मिनट के बाद युवक चेक में भरी राशि 6 लाख रुपए की निकासी करके उनके पास पहुंचा. जिसमें 500-500 के नोट के बंडल थे. युवक ने महिला को 50 हजार के नोट के बंडल को छोटे नोट में बदलने का झांसा देकर बैंक के बाहर निकल गया. इस दौरान करीब 2 घंटे तक इंतजार के बाद भी जब युवक वापस बैंक नहीं लौटा तो महिला ने युवक के संबंध बैंक कर्मियों से पूछताछ किया.