गया टाउन सीडी ब्लॉक: DM ने की बैठक, कहा- जिले में 1477 में से 1364 भूमि विवादों का हुआ निपटारा, बाकी का जल्द हो समाधान
गयाजी जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में आज शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय सभी विभागों के पदाधिकारी के साथ विभागीय योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक की गई।राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता के तहत दाखिल खारिज और भूमि विवाद को लेकर समीक्षा की गई। इसकी जानकारी आज दिनांक 7 फरवरी शनिवार की दोपहर 3 बजे जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने दी है।