गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 10 फरवरी से दवा सेवन अभियान, 11 को मेगा कैंप
फाइलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को लेकर गया जिले में 10 फरवरी 2026 से सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान की शुरुआत की जाएगी। अभियान के सफल संचालन को लेकर शनिवार को दोपहर 2:00 जेपीएन अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में मीडिया सहयोगियों के लिए संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. राजाराम प्रसाद ने की।