उज्जैन शहर: शहीद नगर में पिटाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, चिमनगंज थाने का घेराव, एसपी ने दो पुलिसकर्मी किए लाइन अटैच
उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा मारपीट के विरोध में कांग्रेस नेताओं और पीड़ित परिजनों ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद एसपी प्रदीप शर्मा ने दो पुलिसकर्मियों अभिषेक राठौर और जगदीश गेहलोत को लाइन अटैच कर दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।