बरेली: 15 अगस्त को लेकर बरेली में तैयारियां तेज, पूरा शहर तिरंगे के रंग में सजा
बरेली में स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को लेकर बरेली जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। आजादी के जश्न को लेकर पूरा शहर तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। जिला अधिकारी कार्यालय समेत शहर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सजावट की गई है। शहर के कई चौराहों पर तिरंगे के रंग की आकर्षक लाइटें लगाई गई हैं, जो रात होते ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही