करछना: भाजपा ने करछना के पूर्व विधायक को फूलपुर विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव के लिए बनाया प्रत्याशी
भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय कार्यालय नई दिल्ली राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा गुरुवार सुबह 10 बजे करीब विधानसभा उपचुनाव में करछना के पूर्व विधायक दीपक पटेल को फूलपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया गया है। दीपक पटेल 2012 से 2017 तक बसपा की टिकट पर करछना से विधायक रह चुके हैं। फूलपुर से प्रत्याशी बनाए जाने पर समर्थकों में उत्साह है।