करछना: बादलगंज रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने ओवरलोड मिट्टी लादकर गाड़ियों के परिवहन से लोगों को हो रही परेशानी
प्रयागराज के यमुनानगर घूरपुर थाना क्षेत्र के बादलगंज रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर मिट्टी का ढेर गिरा हुआ है,तथा गाड़ियों के गुजरने पर धूल का गुबार उठता है, जिससे आने-जाने वाले स्कूली बच्चों तथा राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,जबकि जिम्मेदार बेखबर बने हुए हैं हालाकी इस तरह की तस्वीरें प्रतिदिन देखने को मिल रही है।