करछना: देवरी ग्राम सभा में एक ग्रामीण की जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा, कार्यवाही नहीं हो रही
करछना तहसील क्षेत्र लखरावा गांव निवासी निवासी गोविंद प्रसाद का कौंधियारा के देवरी ग्राम सभा में जमीन है। आरोप है कि उनकी जमीन पर पड़ोस के कुछ दबंगों द्वारा लगभग 20 साल से जबरन कब्जा कर लिया गया है। मामले को लेकर पीड़ित लगातार थाना चौकी एवं तहसील प्रशासन से शिकायत कर रहा है। लेकिन किसी के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे पीड़ित दर-दर भटकने को मजबूर है।