करछना: रामपुर स्थित जीवनदीप हॉस्पिटल में घुसकर एक युवक ने दो मोबाइल फोन किए चोरी, पुलिस जांच में जुटी
औद्योगिक थाना के रामपुर स्थित जीवनदीप हॉस्पिटल में बुधवार सुबह 5 बजे के करीब एक युवक द्वारा अस्पताल में घुसकर दो मोबाइल फोन चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। अस्पताल के स्टाफ अन्दर एक मरीज का उपचार कर रहे थे। उसी का फायदा उठाकर चोर ने स्टाफ चेंजर में घुसकर घटना को अंजाम दिया। पास में लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेज में सारी घटना कैद हो गई। पुलिस जांच में जुटी है।