करछना: कचरा गांव के सामने हाई वोल्टेज बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर व झाड़ियों में लगी आग
करछना क्षेत्र के भीरपुर घोडे़डीह बिजली उज्जैन से संचालित होने वाले हाई वोल्टेज बिजली तार में मंगलवार शाम 5:30 बजे के करीब कई जगहों पर शॉर्ट सर्किट होने से हड़कंप मच गया। इस दौरान कचरा गांव के सामने 25 केवीए के ट्रांसफार्मर एवं झाड़ियो में आग लगने से अफरा तफरी मची रही। आग पर काबू पाने के लिए कुछ ग्रामीणो ने घटना के 20 मिनट बाद पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया