करछना: टिकरी तालुका के कंजाशा गांव में जंगली जानवरों ने भैंस के बच्चे को बनाया शिकार, फैली सनसनी
घूरपुर थाना क्षेत्र के टिकरी तालुका कंजसा गांव में जंगली जानवरों ने भैंस के बच्चे को निशाना बनाया है। गांव के ही श्याम जी यादव अपनी भैंस व उसके बच्चे को घर से थोड़ी दूर पर बांध रखा था। देर रात जंगली जानवरों ने हमला करते हुए भैंस के बच्चे की आधा शरीर नोच कर खा गए, इससे उसकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह स्थानी पुलिस मौके पर पहुंची जांच में जुटी है।