पटियाली: पटियाली में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई ईद उल अजहा की नमाज, अमन-चैन की मांगी गई दुआ
पटियाली कस्बा में गुरुवार सुबह ईद उल अजहा की नमाज दो ईदगाहों व हाजी हरवेन शाह दरगाह परिसर में शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। बड़ी ईदगाह पर कारी राशिद हुसैन, छोटी ईदगाह पर हाफिज इसरार तथा दरगाह परिसर में मुफ्ती कासिमुल कादरी अल अजहरी ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी गई। लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।