मधुपुर के पंचमंदिर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में चल रही श्रीराम कथा के छठे दिन श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो उठे।कथा वाचक मधुसूदन शास्त्री जी ने गुरूवार शाम करीब 6 बजे कथा की शुरूआत की।कथा के दौरान शास्त्री जी ने भजन और लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।