जिलाधिकारी, पटना की अध्यक्षता में PM-eBus Sewa (प्रधानमंत्री-ईबस सेवा) योजना से संबंधित बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में परिवहन विभाग एवं पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, बस संघों के प्रतिनिधि एवं अन्य भी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा सतत (सस्टेनेबुल) नगरीय परिवहन प्रणाली को सृदृढ़ करने के लिए पीएम-ईबस सेवा योजना को लागू किया जा रहा है। इसके तहत पटना जिला में शीघ्र ही 200 इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, बैरिया (आईएसबीटी) से शुरू होगा। आज इसकी तैयारियों की समीक्षा की गई तथा पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर; जिला परिवहन पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक को सभी स्टेकहोल्डर्स से समन्वय स्थापित कर जनहित में विधिवत कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि पीएम-ईबस सेवा से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ होगी। लाखों लोगों को आवागमन के लिए स्वच्छ, सुगम, पर्यावरण-अनुकूल एवं उत्कृष्ट सुविधा प्राप्त होगी।
#electricbuses #SustainableTransport
#gogreen
Samrat Choudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Ministry of Information & Broadcasting, Government of India
PIB in Bihar
Transport Department, Government of Bihar
Road Construction Department, Government of Bihar
5 views | Patna, Bihar | Jun 12, 2026