आज दिनांक 12.06.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्रीमती उदिता सिंह द्वारा विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान रोहतास में पल रही परित्यक्त आवासित बालिका छाया (काल्पनिक नाम), उम्र-1वर्ष 2 माह एवं बालक उत्तम कुमार (काल्पनिक नाम), उम्र 9 माह को क्रमशः दरभंगा, बिहार में रह रहे दम्पति श्री पुस्ना केरकेट्टा व श्रीमती अंजूमाला टोपो एवं गया, बिहार के दम्पति श्री रितिक राज एवं श्रीमती रीतू कुमारी को गोद दिया गया।
यह प्रक्रिया केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA), नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के तहत पूरी की गई। अंतिम दत्तकग्रहण की यह प्रक्रिया समाहरणालय स्थित जिला दंडाधिकारी -सह-जिला पदाधिकारी, रोहतास के कार्यालय कक्ष में आयोजित किया गया, जहां जिला पदाधिकारी महोदया ने अंतिम दत्तकग्रहण का आदेश पारित करते हुए बच्चों के दत्तक ग्राही माता-पिता को शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को एक सुरक्षित और प्यार भरा परिवार मिलना चाहिए, जिससे उनका समुचित विकास हो सके।
जिला पदाधिकारी महोदया ने जिला बाल संरक्षण इकाई को निर्देश दिया कि वे आगे भी जरूरतमंद बच्चों के पुनर्वास और उनके बेहतर भविष्य के लिए कार्य करें, ताकि हर बच्चा सुरक्षित वातावरण में अपना जीवन व्यतीत कर सके। मौक़े पर प्रभारी पदाधिकारी, जिला विधि शाखा रोहतास, सुश्री विनीता कुमारी, वरीय उपसमाहर्ता-सह-सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई श्री विक्रमादित्य पाल, बाल संरक्षण पदाधिकारी रोहतास श्री मिथिलेश कुमार, समन्वयक विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान रोहतास व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
#iprd
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Jun 12, 2026