सिवनी में टाइगर की दस्तक! फार्म हाउस के पास घोड़े का शिकार, इलाके में दहशत
Seoni News: पंडरवानी में टाइगर की आशंका, फार्म हाउस के पास पालतू घोड़ा मृत मिला
सिवनी जिले में टाइगर की मौजूदगी की आशंका से सनसनी फैल गई है। शहर से करीब 8 किलोमीटर दूर कटंगी रोड स्थित पंडरवानी गांव में एक फार्म हाउस के पास पालतू घोड़ा मृत अवस्था में मिला है। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि घोड़े का शिकार किसी बाघ ने किया है।
फार्म हाउस के पास मिला मृत घोड़ा
घटना सिवनी मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर दूर कटंगी रोड स्थित बावंदेही डिपो के पीछे ग्राम पंडरवानी की है। जानकारी के अनुसार, एडवोकेट शाहिद रज़ा के फार्म हाउस में तीन पालतू घोड़े हैं। सुबह जब एक घोड़ा गायब मिला, तो तलाश करने पर वह जंगल की सीमा पर मृत अवस्था में पाया गया।
टाइगर की आशंका से फैली दहशत
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों और फार्म हाउस संचालक का कहना है कि पिछले दो-तीन दिनों से आसपास बाघ जैसी गतिविधियां महसूस की जा रही थीं।
घोड़े की मौत के बाद अब लोगों को टाइगर की मौजूदगी की आशंका और भी ज्यादा बढ़ गई है।
वन विभाग जांच में जुटा
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू कर दिया। अधिकारियों द्वारा आसपास के क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी के संकेतों की जांच की जा रही है।
अभी नहीं हुई आधिकारिक पुष्टि
फिलहाल घोड़े की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वन विभाग का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह तय किया जा सकेगा कि हमला बाघ द्वारा किया गया है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है।
सिवनी जिला पेंच टाइगर रिजर्व के नजदीक होने के कारण यहां जंगलों से जंगली जानवरों की आवाजाही की घटनाएं सामने आती रहती हैं। कई बार शिकार की तलाश में वन्यजीव आबादी वाले क्षेत्रों तक पहुंच जाते हैं
.
.
#सिवनी #भाजपा #lovejihad #समाचार त्योहार VHP Hindu seoni ghansore aadegaon lakhnadon seoninews khabarsatta bhindpolice lakhnadon_wale😂 barghat barghatnews seonisamachar Barghat HindiNews seoniboys seonigram seoniupdates seoninewstoday keolari barghatwale @seoni_123 @seoni__wale @seoni_01 @seoni @mp22wale @mp22_seoni_wale seoni_stalk @official_barghat
Seoni, Seoni | Aug 7, 2026