दुधि: दुद्धी के कनहर बांध में निर्माण कंपनी की बोलेरो गिरी, चालक घायल, बांध पर वाहन पलटने की दूसरी घटना
दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के अमवार गांव में स्थित कनहर सिंचाई परियोजना के बांध पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। निर्माण कंपनी की एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर बांध में गिर गई, जिससे चालक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि अधिकारियों को बांध पर छोड़ने के बाद चालक वाहन को आगे पीछे (रिवर्स) कर रहा था। इसी दौरान गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया ।