विदिशा नगर: भोपाल रेंज DIG ने विदिशा में की अपराध समीक्षा बैठक, विभिन्न जगहों का निरीक्षण कर दिए निर्देश
गुरुवार को भोपाल रेंज देहात के डीआईजी राजेश चंदेल विदिशा पहुंचे। पुलिस लाइन कंट्रोल रूम में एसपी रोहित काशवानी ने उनका स्वागत किया। उसके बाद कंट्रोल रूम में वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया जो देर शाम 8 बजे तक चलती रही। डीआईजी राजेश चंदेल ने एसपी रोहित काशवानी, एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे, जिले के पांचो एसडीओपी, थाना प्रभारी मौजूद रहे।