बागपत: कोतवाली क्षेत्र में महिला के साथ गाली-गलौच करते हुए छेड़छाड़ की, विरोध करने पर बेटे के साथ मारपीट कर किया लहूलुहान
कोतवाली क्षेत्र की महिला ने बताया कि गत 31 मार्च की दोपहर को एक व्यक्ति ने गाली-गलौच करते हुए छेड़छाड़ की। बेटे के विरोध करने पर मारपीट कर लहूलुहान किया।। इतना ही बेटे को मारने की नीयत से उसके पीछे चाकू लेकर भागा। बेटे ने किसी तरह अपनी जान बचाई। आरोपित ने शिकायत करने पर धमकी दी। पीड़ित महिला ने कोतवाली पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।