मंडला: राज्य सेवा-वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा शुरू, 2190 अभ्यर्थी शामिल, जिले में बने 5 परीक्षा केंद्र
Mandla, Mandla | Apr 26, 2026 जिले में रविवार सुबह 10 बजे राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हो गई। इस परीक्षा में कुल 2190 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं, जिनके लिए जिले में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। निर्धारित परीक्षा केंद्रों में आरडी कॉलेज, रानी अवंती बाई हायर सेकेंडरी स्कूल मंडला, अमल ज्योति स्कूल, शास उमावि आदि बनाये गए हैं।