राधानगर के टोला हथगढ़ निवासी नंदू दास की बीते 31 दिसंबर 2025 को सड़क हादसे में मौत हो गयी थी। घटना को लेकर रविवार शाम करीब 5 बजे सामाजिक संगठन गरीबों के मसीहा की टीम हथगढ़ पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिला। इस दौरान पीड़ित परिवार को आटा, चावल, चूड़ा, तेल आदि राहत सामाग्री दिया गया। साथ ही पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होने की बात कही गयी।