सहजनवा: घघसरा के बिसरी गांव में बिगड़ैल सांड का आतंक, किसान को बचाने पहुंचे युवक पर भी किया हमला, ग्रामीणों में दहशत
गोरखपुर के घघसरा नगर पंचायत अंतर्गत बिसरी गांव में सोमवार सुबह एक बिगड़ैल सांड के हमले में युवक घायल हो गया। गाय को बचाने गए किसान विद्याधर त्रिपाठी पर सांड ने हमला कर दिया। उन्हें बचाने पहुंचे प्रीतम पांडेय भी सांड की चपेट में आ गए। ग्रामीणों के पहुंचने पर सांड भाग निकला। क्षेत्र में सांडों के आतंक से फसलें नष्ट हो रही हैं।