मोहर्रम के दृष्टिगत रात्रि में ताजिया जुलूस की ड्रोन कैमरों से सतत निगरानी—
➡️ मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत आज दिनांक 26.06.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत निकाले गए ताजिया जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखी गई।
➡️ जुलूस के दौरान संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी की गई, जिससे संपूर्ण जुलूस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का प्रभावी पर्यवेक्षण सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार भ्रमणशील रहकर जुलूस की निगरानी करते रहे तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक पुलिस प्रबंध बनाए रखा गया।
➡️ जनपद प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत निरंतर गश्त एवं निगरानी की जा रही है। शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं तथा ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार प्रभावी निगरानी की जा रही है।
@Uppolice @dgpup @ADGZonPrayagraj @igrangealld
Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jun 26, 2026