उतरौला: थाना गैड़ास बुजुर्ग में अलीगंज ईटई रामपुर निवासी व्यक्ति ने दो लोगों पर गाड़ी चढ़ाने और मारने का दर्ज कराया केस
10 जनवरी शुक्रवार शाम 5 बजे थाना प्रभारी गैड़ास बुजुर्ग द्वारा बताया गया की व्यक्ति द्वारा तहरीर दिया गया कि 29 दिसंबर को वह मंदिर पर बैठा था जहां दो लोगों द्वारा तीव्र गति से गाड़ी चलाते उस पर चढ़ा दिया गया एवं गाली गलौज किया, मना करने पर मारा पीटा डायल 112 पर कॉल करने पर धमकी देते हुए चले गए। थाना प्रभारी ने बताया केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।