उतरौला: उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने जिले में पहुंचने पर राज्य मंत्री ऊर्जा सोमेंद्र तोमर का किया स्वागत
10 जनवरी शुक्रवार दोपहर लगभग 12:30 बजे राज्य मंत्री ऊर्जा विभाग सोमेंद्र तोमर का जनपद बलरामपुर पहुंचने पर उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया उनके साथ उतरौला विधानसभा क्षेत्र के मंडल एवं बूथ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। जिले में संगठन चुनाव को लेकर ऊर्जा राज्य मंत्री ने विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा से मुलाकात कर वार्ता की।