बक्सर: बक्सर में लू से निपटने की तैयारी, डीएम ने सदर अस्पताल में हीट वेव वार्ड का निरीक्षण किया
Buxar, Buxar | Apr 29, 2026 जिले में बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। बुधवार को डीएम साहिला ने सदर अस्पताल बक्सर में बनाए गए हीट वेव वार्ड का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अस्पताल में भू-तल पर 2 बेड तथा ऊपरी तल पर 8 बेड की सुविधा के साथ वातानुकूलित हीट वेव वार्ड तैयार किया गया है।