मैहर: शबरी जल प्रपात के कुंड में सेल्फी के चक्कर में डूबा युवक, तलाश जारी; दोस्तों संग पिकनिक मनाने आया था
सतना। जिले के मझगवां थाना क्षेत्र में एमपी-यूपी बॉर्डर पर स्थित शबरी जल प्रपात में मंगलवार शाम हादसा हो गया। दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे 25 वर्षीय युवक की सेल्फी लेने के दौरान कुंड में डूबने की सूचना है। युवक की पहचान सुनील कोरी पिता मोतीलाल कोरी के रूप मे हुई है। बताया गया है की वह अपने साथियो के साथ आया था, लेकिन सेल्फी के दौरान कुंड मे डूबा है।