निघासन: चौखडा फार्म में जमीनी विवाद को लेकर फावड़े से हमला, दो युवक गंभीर रूप से घायल, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
लखीमपुर खीरी जिले के थाना मझगई क्षेत्र के ग्राम चौखडा फार्म में जमीन पर कब्जे के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मंगलवार को घूर वाली जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद मारपीट में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।