हुज़ूर: विरोध के बाद शराब दुकान खुली, 2 दिन का आश्वासन मिला
Huzur, Bhopal | Jul 18, 2026 भोपाल में प्रोफेसर कॉलोनी की शराब दुकान की शिफ्टिंग को लेकर दूसरे दिन शनिवार को भी विरोध हुआ। कई लोग दुकान पर पहुंचे और उसे हटाने की मांग की। हालांकि, जिला प्रशासन ने 2 दिन में दुकान हटाने का आश्वासन दिया है। इधर, दुकान खुलने के बाद रात में हुड़दंग की तस्वीरें सामने आई है। बता दें कि पॉलीटेक्निक चौराहे के पास प्रोफेसर कॉलोनी में शराब दुकान थी।