मानिकपुर: मानिकपुर में होली से पहले SDM की अगुवाई में आबकारी विभाग ने शराब की दुकानों का निरीक्षण किया, पुलिस टीम भी शामिल
चित्रकूट-मानिकपुर में होली पर्व के मद्देनजर रविवार सुबह 11 बजे से अवैध शराब निर्माण व परिवहन रोकने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। एसडीएम मानिकपुर जसीम अहमद के नेतृत्व में आबकारी व पुलिस टीम ने मानिकपुर व मारकुंडी क्षेत्र की देशी-विदेशी शराब दुकानों की जांच की। साथ ही किराना दुकानों में खाद्य सामग्री व पानी की बोतलों की वैधता भी परखी गई।