तिलहर: बार एसोसिएशन अध्यक्ष के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने अपनी मांग को लेकर नायब तहसीलदार को दिया मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश चंद्र सक्सेना के नेतृत्व में तमाम अधिवक्ता एकत्रित हुए और उपजिलाधिकारी के कार्यालय उन्हें सीएम को संबोधित ज्ञापन देने पहुंचे। एसडीएम की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार जगत मोहन जोशी को ज्ञापन देकर कासगंज मे अधिवक्ता मोहिनी तोमर के अपहरण और हत्या के मामले में दोषियों का सख्त कार्यवाही और एक करोड़ की आर्थिक सहायता देने की मांग की है।