तिलहर: क्षेत्र के गांव धन्योरा के निकट पुलिस टीम ने बालू खनन के आरोप मे ट्रैक्टर ट्राली को लिया कब्जे मे।पुलिसकर्मी बाल बाल बचे
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम धन्योरा के निकट बालू खनन होने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया है।पुलिस टीम को देखकर भाग रहे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से पुलिसकर्मी भी बाल बाल बच गए।हालांकि पुलिसकर्मियों ने पूरी दिलेरी दिखाते हुए पीछा किया और ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया।