तिलहर: पीड़ित ने गांव के ही व्यक्ति के खिलाफ मारपीट और गाली गलौज करने का मुकदमा दर्ज कराया।
निगोही थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बलेली निवासी पृथ्वीराज ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि दुर्गा पूजा की बैठक के दौरान गांव के ही निवासी पवन ने उनके साथ मारपीट और गाली गलौज की।पुलिस ने पीड़ित के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।