तिलहर: खुदागंज रोड पर पिकअप की टक्कर से ऑटो चालक की हुई मौत,पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में लिए,पिकअप चालक हुआ फरार।
अपने घर वापस जा रहे ऑटो चालक की खुदागंज रोड पर सामने से आ रहे पिकअप की भिड़ंत होने के चलते हुई मौत। मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी 30 वर्षीय राजवीर राठौर ऑटो चला कर वापस अपने घर जा रहे थे कि तभी सामने से आ रही पिकअप गाड़ी ने ऑटो में टक्कर मार दी।दुर्घटना में ऑटो चालक राजवीर की मौत हो गई पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहन कब्जे में ले लिए हैं।